हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब सियासत के राष्ट्रीय फलक पर आ चुके हैं और इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मुस्लिम युवाओं का रुझान अब सेकुलर पार्टियों से हटकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है. वहीँ असदुद्दीन ओवैसी भी बाकी के राज्यों में अपनी पार्टी का विस्तार करने में लगातार लगे हुए हैं और अभी हाल ही में हुए बिहार उपचुनाव में उनकी पार्टी ने
खाता भी खोल दिया है. किशनगंज से एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमरुल होदा ने जीत दर्ज की है. पिछले विधानसभा चुनाव से ही वह बिहार में दस्तक देने की कोशिश में थे. वहीँ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. बहरहाल, अब वह उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी के लिए सियासी ज़मीन तलाशने में लगे हुए हैं.
प्रदेश में पार्टी के संगठन को मज़बूत बनाने की कवायद लगी हुई है. इसी कड़ी में अब बलिया में भी पार्टी की तरफ से के सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की सदस्यता ली. यह सदस्यता अभियान सिकंदरपुर विधानसभा में चलाया गया था. बड़ा मोहल्ले में लगे सदस्यता अभियान में लोगों ने हिस्सा लिया.
वहीँ अब सूबे में पार्टी का बढ़ता ग्राफ देखकर तमाम सेकुलर पार्टियों के भीतर बेचैनी पैदा हो गयी है. आपको बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के आगे बढ़ने से सीधा सीधा नुक्सान सूबे में बसपा और सपा को होने वाला है. ऐसे में उनकी चिंता लाज़मी ही है. वहीँ कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले वक़्त में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी उत्तर प्रदेश में भी अपना जनाधार बनाने में बढ़त हासिल कर सकती है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…