ठंड से बलिया में स्कूलों में छुट्टी, कई जगह टाइम बदला

बलिया डेस्क: कई दिनों से लगातार बढ़ रही ठण्ड से बलिया समेत पूरे पूर्वांचल पर प्रभावित है । जनजीवन ठहर गया है । क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से स्थिति हर क्षण विकट होती जा रही है । ऐसे में ठंड ने लोगों का जीना मुहाला कर दिया है। बढ़ती ठंड के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है।

कई जिलों में शीतावकाश की घोषणा कर दी गई है।  बलिया में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में यूपी में ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी। हवाओं की वजह से यूपी के कई भागों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत में मैदानी इलाकों पर भी शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है।

समूचे उत्तर भारत में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो कड़ाके की सर्दी से हाल फिलहाल में निजात नहीं मिलने वाली है। इसको देखते हुए यूपी के सभी जिलों में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के समय बदल दिए गए हैं। कई स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

लखनऊ में शीतलहर को देखते हुए कल 18 दिसम्बर से सभी स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों की पढ़ाई का समय सुबह 10 से 3 बजे तक किया गया वाराणसी में नौ बजे से तीन बजे तक  और मिर्जापुर में दस से तीन बजे तक स्कूल चलेंगे, आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर में 19 दिसंबर तक स्कूल बंद कर दिये गए हैं। बरेली में ठंड के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल दो दिन के लिए बन्द किए गए हैं।

मुरादाबाद में ठंड के चलते 18 दिसंबर को कक्षा आठ तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। रामपुर में ठंड के चलते जिला प्रशासन ने 18 और 19 दिसंबर को कक्षा आठ तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। फिरोजाबाद में स्कूलों समय बुधवार से सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कर दिया गया है।

मैनपुरी में  कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से खुलेंगे और शाम 3 बजे तक चलेंगे। गाजियाबाद में बुधवार से सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे सहारनपुर डीएम ने जिले में सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सीतापुर में बुधवार से स्कूलों का समय प्रातः 10:00 से 3:00 बजे तक कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago