बलिया डेस्क: महिला सु’र’क्षा के मद्देनजर बनाई गई एं’टी रोमियो टीम महिला की सु’र’क्षा करने में फेल साबित हो रही है. बीते जनवरी से दिसंबर तक यानी एक साल में 70 मामले जहां छेड़खानी दर्ज हुए हैं, वहीं 12 अबलाएं ब’ला’त्का’र की शिकार हुयी. ऐसे में महिला सु’र’क्षा की बात जहां बेमानी साबित हो रही है, वहीं आने वाला वक्त भी चुनौतियों से भरा है. गौरतलव हो कि जनपद में कुल सात एंटी रोमियों टीम का गठन किया गया.
इसके बाद सभी थानों में दो-दो एंटीरोमियो टीम तैनात की गई. इस टीम के उपर इलाके के महाविद्यालय, इंटरकालेज, कोचिंग सेंटर की निगरानी करने का जिम्मा है. बात उस समय की है मतलब 2017, योगी के मुख्यमंत्री बनते ही महिला सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर उठाए गए एंटी रोमियो का कदम बेहद असरदार साबित हुआ. लेकिन कुछ ही महीने बाद सब टांय-टांय फिस्स साबित हुआ.
आज इस टीम के सदस्य नियमित ड्यूटी में कभी नहीं दिखते, नतीजा यह हुआ कि बीते जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक छे’ड़खा’नी के जहां 70 मामलों में 90 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं दु’ष्क’र्म के 12 मामलों में 12 आरोपियों को पुलिस जेल भेजा है. उपरोक्त आंकड़ों से साफ हो रहा कि यदि एंटीरोमियो मुस्तैदी दिखायी होती तो शायद आंकड़ा कुछ ओर हो सकता था.
वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस की मानें तो महिला सुरक्षा के लिए हम अभिभावकों को भी जागरूक होना पड़ेगा। मतलब जब हमारी बेटी कहीं बाहर जा रही है, वह चाहे कालेज हो, ट्यूशन हो या फिर शॉपिंग करने गई हो. उसके सही समय पर न आने पर तुरंत अभिभावकों को इस पर एक्टिव होना पड़ेगा.
वहीं समाजेसवी दुर्गा देवी ने बताया कि पश्चिमी सभ्यता हमारी भारतीय संस्कृति पर लगातार चोट कर रही है, इस पर हम अभिभावकों को ध्यान रखना पड़ेगा. वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के मुताबिक एंटी रोमियो टीम को महिला सुरक्षा के मद्देनजर और भी ज्यादा एक्टिव किया जा रहा है, उन्हें स्कूल, कालेजों पर पैनी निगाह रखने के साथ क्वीक एक्शन मोड में रखा गया है.
वहीँ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के मुताबिक एंटी रोमियो टीम को महिला सुरक्षा के मद्देनजर और भी ज्यादा एक्टिव किया जा रहा है, उन्हें स्कूल, कालेजों पर पैनी निगाह रखने के साथ क्वीक एक्शन मोड में रखा गया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…