शिक्षिका ने मारा थप्पड़, छात्रा की मौत, प्रिंसिपल ने कहा बीमार रहती थी छात्रा

उत्तर प्रदेश के बलिया  में एक बेरहमी से छात्रा की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है।  छात्रा के पिता सन्तोष वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने टीचर रजनी उपाध्याय के खिलाफ  रसड़ा कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने सुप्रिया के शव को विद्यालय प्रांगण में रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा समझा-बुझाकर परिजनों को वापस भेजा। पुलिस अधीक्षक बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है।

खबर के मुताबिक, गुस्साए छात्रा के पिता संतोष वर्मा ने बुधवार को स्कूल के बाहर गेट पर शव रखकर न्याय की मांग की। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम मनोज सिंघल ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच की जाएगी जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी।

जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में मौजूद सेंट जेवियर्स स्कूल के बाहर छात्रा के शव को रखकर न्याय की गुहार लगा रहे परिजनों ने बताया कि दस साल की सुप्रिया हर रोज की तरह 5 फरवरी को स्कूल गई थी। परिवार का आरोप है कि होमवर्क न करने की बात पर टीचर रजनी उपाध्याय ने सुप्रिया को इतने थप्पड़ मारे कि उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई।

बता दें कि इस घटना के बाद स्कूल प्रबन्धक ने परिजनों को सूचना देकर सुप्रिया को उनके हवाले कर दिया। परिजन सुप्रिया को लेकर इलाज के लिए मऊ ले गए जहां सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों ने सुप्रिया को ब्रेन हेमरेज बताया। इसके बाद परिजन सुप्रिया को लेकर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही इस पुरे मामले पर स्कूल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर अपना पक्ष रखा है।  सेंट जेर्वीयस स्कुल रसड़ा के प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने कहा कि सुप्रिया पहले से ही बीमार थी और उसको झटके आते थे।मंगलवार को भी उसे अचानक सिर में तेज दर्द की शिकायत किया। जिस पर हमलोगों ने परिवार के लोगो को खबर करते हुए सीएच सी पर दिखाया। जहाँ डॉक्टरों ने हाईब्लड पेर्सर की शिकायत बताया।और मऊ फातमा के लिए रेफर कर दिया।वहाँ से उसे वाराणसी ड्रामा सेंटर भेजा गया।जहा उपचार के दौरान उसकी मौत गयी। मारपीट का आरोप सरासर गलत लगाया गया है।राजनीती से ग्रसित लोगो ने ऐसा कार्य किया हैं।परिवार वालो को दबाव में रखते हुए कुछ लोग स्वार्थ सिध्द कर रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago