Categories: देश

प्रधानमंत्री मोदी की पत्‍नी जसोदाबेन सड़क दुर्घटना में घायल, एक रिश्तेदार की मौत

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन राजस्थान के चित्तौडगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं वहीं घटना में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
थाना प्रभारी पारसोली श्याम सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में जसोदाबेन को कोई गंभीर चोट नहीं आई। उनके साथ कार में मौजूद अन्य चार लोग भी घायल हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जसोदाबेन के रिश्तेदार बसंत भाई मोदी (67) के तौर पर हुई है ,उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना परसोली थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब जसोदाबेन और अन्य लोग कोटा में एक समारोह में शिरकत करने के बाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago