Categories: Uncategorized

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यक्रम आदेश जारी

उत्तर प्रदेश नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आदेश जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार अप्रैल महीने के पहले दिन निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इसमें नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक का कार्यक्रम तय किया है। अलग-अलग तारीख अवधि के बीच प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। एक अप्रैल को निर्वाचक नामावलियों को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद निकाय चुनाव को लेकर आयोग से आचार संहिता लागू होगी।

निकाय चुनाव को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 मार्च, ड्राफ्ट के रूप में निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियों का प्राप्त करना 11 से 17 मार्च तक, दावा एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च तक, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों पंडुलपियों की तैयारी तथा पूरक सूची-1 में समाहित करने की तिथि 23 से 31 मार्च तक अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों के लिए प्रकाशन एक अप्रैल को होगा। बता दें कि नगर निकाय में आरक्षण को लेकर दिसंबर 2022 में चुनाव टल गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago