Categories: बलिया

प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, पुलिस को कॉल कर आत्महत्या करने की धमकी दी

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। प्यार के नशे में डूबी युवती ने डायल 112 पर कॉल करके कहा कि मेरी शादी अगर प्रेमी से नहीं हुई तो मैं जान दे दूंगी।

बताया जा रहा है कि युवती और एक युवक के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने सोमवार को 112 नंबर डायल किया और कहा कि कई वर्षों तक उसका प्रेमी उसके साथ बातचीत करता रहा और दोनों मुलाकात भी करते रहे। अब उसका प्रेमी उससे फोन पर बात नहीं करता है और शादी भी नहीं करना चाहता है।

युवती ने अनुरोध किया कि उसकी शादी प्रेमी से नहीं होती है तो वे आत्महत्या कर लेगी। युवती के द्वारा आत्महत्या की बात कहने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवती का पता पूछा तो युवती ने अपना पता बताने से इनकार कर दिया। ऐसे में मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस द्वारा उसका लोकेशन ट्रेस किया गया। लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को काफी परेशान होना पड़ा।

युवती के बारे में पुलिस को सही जानकारी मिली तो बांसडीह रोड थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह युवती के पास पहुंची। उसे समझाईश दी। थानाध्यक्ष द्वारा युवती से यह भी कहा गया कि होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में पुलिस काफी व्यस्त है। उन्होंने आश्वासन दिया कि त्योहार बीत जाने के बाद उसके प्रेमी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद यदि वह शादी के लिए राजी होगा, तो शादी करवा दी जाएगी।

अगर वह शादी नहीं करता है और उसने तुम्हारा शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण किया है, तो तहरीर देने पर तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस द्वारा समझाए जाने और आश्वासन दिए जाने के बाद युवती पुलिस की बात मान गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago