Categories: बलिया

बलिया – शरारती तत्व की करतूत, संत रविदास मंदिर की कुटिया में लगाई आग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मर्ची खुर्द में शरारती तत्व ने संत रविदास मंदिर की कुटिया की झोपड़ी में आग लगा। आग की चपेट में आने से मंदिर की झोपड़ी जलकर खाक हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

होली को लेकर शासन, प्रशासन सतर्क है। ताकि सामाजिक वातावरण बना रहे इस बीच सोमवार की रात जहां एक और होलिका दहन हो रहा था वहीं दूसरी ओर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मर्ची गांव में अराजक तत्व ने झोपड़ी में आग लगा दी। जिसमें रविदास की मूर्ति रखी हुई थी। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया

पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा दी। सीओ सदर अशोक मिश्र ने बताया कि इस घटना को कारित करने वाला शराबी है। पुलिस उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने गांव में डेरा डाल रखा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago