Categories: featured

चिकलहर में शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला, 40 शौचालय के नाम पर 7 लाख का फर्जीवाड़ा

भारत में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हैं कि हर एक विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। हालात यह है कि देश में हर जगह भ्रष्टाचार है और सबसे ज्यादा गरीब लाचार है। सरकारें जनता के हित में, क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए का फंड देती है लेकिन सरकार के नुमाइंदे इन योजनाओं को पलीता लगाने से पीछे नहीं हटते। हर एक निर्माण में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है। ताजा मामला चिलकहर विकासखंड से सामने आया जहां एक गांव में विकास कार्यों की जांच में सात लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया है।

चिलकहर विकासखंड के वीरा भाटी गांव में कृषि उपनिदेशक इंद्राज शौचालयों की जांच करने पहुंचे लेकिन इस निरीक्षण के दौरान सात लाख के फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि 40 लाभार्थियों के खातों में पैसा भेजने के बाद भी मौके पर शौचालय बने ही नहीं। लाभार्थियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें केवल 2000 रुपए दिए गए हैं। बाकी पैसे ग्राम प्रधान ने रख लिए। पूरे मामले में इतने बड़े घोटाले का खुलासा होने के बाद कृषि उपनिदेशक ने सचिव से खातों का स्टेटमेंट के साथ तलब किया है।

इसारी गांव में उप कृषि निदेशक 18 बिंदुओं पर जांच करने पहुंचे लेकिन केवल 6 ही बिंदुओं पर जांच हो पाई। सचिव की ओर से शेष कागजात नहीं दिए गए। छह बिंदुओं पर जांच में सात लाख से अधिक का फर्जी भुगतान का मामला प्रकाश में आया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। जांच के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago