Categories: featured

सरकारी अवकाश के दिन भी परीक्षा का आयोजन, छात्रों में आक्रोश, लगाए भेदभाव के आरोप

बलिया। कोरोना के इस दौर में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शुरु हो चुकी है। जो 29 जुलाई तक चलेगी। लेकिन इन परीक्षाओं के लेकर विश्वविद्यालय ने एक बड़ी गलती कर दी है। जिसको लेकर हल्के विवाद की स्थिति बन रही है। 21 जुलाई को पूरे देश में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, पूरे देश में बकरीद को लेकर सरकारी अवकाश घोषित है लेकिन जननायक विश्वविद्यालय के द्वारा बकरीद पर भी परीक्षा ली जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा बकरीद पर बीए, बीएससी, बीकाम, बीएससी एजी, बीएलड की परीक्षा का आयोजन किया गया है। अब छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का कहना है कि बकरीद जैसे पर्व पर जब सरकारी अवकाश घोषित किया गया है तो विश्वविद्यालय उस दिन कैसे परीक्षा आयोजित कर रही है?

विश्वविद्यालय प्रबंधन के इस फैसले को लेकर अलपसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं में खासा विरोध हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के पर्व को नजरअंदाज किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का यह कार्य अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र—छात्राओं के साथ भेदभाव को दर्शाता है। यह रवैया बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना है। अल्पसंख्यक छात्र—छात्राओं एवं उनके अभिभावक कुलपति से मांग किया है कि 21 जुलाई के दिन होने वाले सभी परीक्षा को निरस्त कर किसी अन्य दिन कराये। ताकि वे अपने पर्व मनाने के साथ—साथ परीक्षा में दे सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago