ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-आगरा-नोएडा जाना होगा आसान, निर्माण की कवायद तेज

बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा बलिया को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात दी है। निर्माण के लिए अब NHAI ने भी कवायद तेज कर दी है।NHAI ने जमीन अधिग्रहण के लिए संबंधित तहसीलों से खसरा और खतौनी तलब की है।

NHAI आजमगढ़ के तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलों से जमीन के कागजात मिलने के बाद जमीन का थ्रीडी मैप तैयार किया जाएगा। उसके बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन के कागजात तहसीलों से मांगे गए हैं। कागजात मिलने के बाद भी आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

बक्सर और भरौली तक होगा पूर्वाचल एक्सप्रेस का लिंक रोड

लखनऊ से गाजीपुर तक के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे को भी बक्सर से जोड़ा जा रहा है। सरकार 8 पैकेज में पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रही है जो लखनऊ के चांदसराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहा है। हैदरिया से बलिया के भरौली तक 18 किलोमीटर में फोर लेन राजमार्ग बनाकर बक्सर को भी पूर्वाचल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। इस एलाइनमेंट का DPR वोयांट एजेंसी बना रही है। राजमार्ग बन जाने के बाद बिहार के पटना-आरा-बक्सर से बलिया के भरौली-हैदरिया होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस वे के जरिये लखनऊ-आगरा-नोएडा जाना भी आसान होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago