भूमाफियाओं की करतूत, सीयर सीएचसी अस्पताल की जमीन बेची, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बलिया। बिल्थरारोड में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जिन्हें किसी का खौफ नहीं है। जमीन पर कब्जा करने के साथ ही वह अब जमीन को बेच तक रहे हैं। इतना ही नहीं अब सरकारी जमीन भी सुरक्षित नहीं है। भूमाफिया सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच रहे हैं। जिससे प्रशासन में हड़कंप है। नगर के बीचोंबीच स्थित सीयर सीएचसी अस्पताल की करीब 10 डिसमिल जमीन को भूमाफियाओं ने बेच दिया।

बिल्थरारोड तहसील में ही रजिस्ट्री 12 जुलाई को हुई। जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। अधिकारी अस्पताल के भूअभिलेख खंगालने में लग गए है। बेची गई जमीन की चैहद्दी सीयर अस्पताल का प्रवेश द्वार ही बताया जा रहा है। उक्त चैहद्दी में ही अस्पताल प्रशासन द्वारा अभी आक्सीजन प्लांट भवन का निर्माण कराया गया है।

सीएचसी अस्पताल अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही अस्पताल की भूमि बैनामा मामले में सीएचसी की तरफ से आपत्ति दाखिल किया जायेगा। वहीं एसडीएम सर्वेश यादव ने कहा कि अस्पताल की भूमि को बेचे जाने की जानकारी मिली है। बैनामा में चैहद्दी अस्पताल ही दिखाया गया है। अस्पताल संबंधित भूअभिलेखों को खंगाला जा रहा है।

जबकि विक्रेता ने बेची गई जमीन अपने नाम होने का दावा किया है। बिल्थरारोड प्रभारी उपनिबंधक दीपक सिंह के हस्ताक्षर से बिल्थरारोड के मौजा बिठुआ अंदर, आराजी नं. 220, रकबा 0.040 हेक्टेयर यानि 10 डिसिमिल (410वर्ग मीटर) की भूमि को दिनांक 12 जुलाई को बेचा गया है। बैनामा में विक्रेता सुगन यादव ग्राम बिठुआ और क्रेता बसंत कुमार यादव ग्राम जिउतपुरा दर्शाया गया है। चैहद्दी के तहत पूरब में सरकारी अस्पताल, पश्चिम में फजलूद्दीन का मकान, उत्तर में रेलवे स्टेशन रोड और दक्षित में सरकारी अस्पताल अंकित है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago