Up Board Result- मजदूर की बेटी ने बलिया में किया टॉप

बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इंटर में मजदूर की बेटी ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रसड़ा क्षेत्र के कोप की रहने वाली अंजली पुत्री विपिन ने 475/ 500 अंक पाकर जिले पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। उसकी पढाई किसान इंटर कालेज शिवधरपुर सिलहटा से पूरी हुई है।

बातचीत में अंजलि ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते है। वह तीन बहनों में सबसे छोटी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, दूसरी इंटर करने के बाद घर पर है। पूछने बताया कि अभी भविष्य के बारे में कोई प्लान नहीं है क्योंकि मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पापा मजदूरी करते है इसलिए आगे के बारे में कुछ सोचा नहीं है। उसकी कामयाबी पर क्षेत्रीय लोग बधाई देने जाने लगे।

467/500 अंक पाकर जनपद में द्वितीय स्थान पर रहने वाली भीमपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव के ग्राम प्रधान विवेक कुमार की छोटी बहन मोहिनी गोंड पुत्र अनिल गोंड ने अपने अच्छे परिणाम के लिए परिजनों सहित शिक्षकों को कामयाबी का श्रेय दिया है। उसने बताया कि वह आगे चलकर आईएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

उसके पिता यूपी पुलिस में कार्यरत है। उसकी कामयाबी सुनकर विद्यालय के शिक्षक ओमहरी पांडेय, शमीम अहमद, आफताब अंसारी आदि मोहिनी के घर पहुँचकर इसके भविष्य की कामना की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago