Categories: बलिया

UP Board 10th Result 2023- 96.33% अंकों के साथ सत्यम पांडेय बने बलिया के टॉपर, देखें टॉप 10 छात्रों की लिस्ट

बलिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिले में पचरूखा गायघाट के सत्यम पांडेय 96.33 अंकों के साथ टॉप पर रहे। जबकि दूबेछपरा के दीपक पाठक और काजीपुरा के रघुवीर उपाध्याय 96.17 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। साथ ही चितबड़ागांव के सुमित कुमार 96 प्रतिशत अंक से लाकर तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि इस बार जनपद में कुल 77307 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिसमें से 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए।

टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो सत्यम, दीपक, रघुवीर व सुमित के अलावा भरौली के विकास वर्मा व काजीपुरा के पीयूष कुमार 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे जनपद में चौथा स्थान पर रहे। जमालपुर के आयुष वर्मा और नारायणगढ़ के मोहिम वर्मा 95.67 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहे। गौरा पतोई के संतोष चौहान, भरौली संतोष यादव और चांददीयर के संजीत वर्मा 95.50 प्रतिशत अंक पाकर 6वें स्थान पर रहे।

सिकंदरपुर के गोविंद प्रकाश, बघुरी के प्रिया यादव, हसनपुर की दीपाली के साथ भीमपुरा के प्रियांश सिंह चौहान 95.17 प्रतिशत अंक के साथ 7वें, भीमपुरा की अदिति, भीमपुरा की गीताजंलि और काजीपुरा के गौरव 94.83 प्रतिशत अंक पाकर 8वें स्थान पर रहे। जमालपुर की सोनम, सिकंदरपुर की सक्षम, भरौली की निखिल के साथ तीखमपुर के अंचल 94.57 प्रतिशत अंक पाकर 8वें स्थान पर रहे। वहीं जमालपुर की ​प्रिया वर्मा ने 94.50 प्रतिशत अंक लाकर 10वां स्थान हासिल किया।

वहीं जिले के टॉपर सत्यम की बात करें तो वह संत विश्वनाथ दास स्कूल पचरूखा गायघाट के छात्र हैं उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। सभी को उन पर गर्व है जबकि दूसरे टॉपर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां निवासी दीपक पाठक पुत्र उमेश कुमार पाठक ने घर-परिवार सहित पूरे क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ाया। वह यशोदा देवी इंटर कॉलेज दुबे छपरा के छात्र हैं। उनके बाबा नगवा गांव के पूर्व प्रधान और न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहे चितबड़ागांव शक्ति पाठ दीपा इंटर कॉलेज नारायणपुरी के सुमित कुमार की सफलता से उनका परिवार बहुत खुश हुआ। परीक्षा परिणाम की सूचना जैसे ही सुमित और उसके घर वालों को हुई सभी खुशी से झूम उठे। सुमित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने मां-बाप को दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

15 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

15 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

15 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

15 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

15 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

17 hours ago