संतलाल पाल बने जननायक चंद्रशेखर विवि बलिया के रजिस्ट्रार, जल्द ही करेंगे ज्वाइन

लखनऊ। उच्च शिक्षा विभाग में तबादले और प्रमोशन किए गए हैं। यहां कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुल सचिव और उप कुल सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सीएसजेएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार संतलाल पाल को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का रजिस्ट्रार का पदभार सौंपा गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को विश्वविद्यालय में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुलपति प्रोफेसर. विनय कुमार पाठक, डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजय स्वर्णकार, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने उनकी सौम्य कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। संचालन पारसनाथ मिश्रा ने किया।

इनके भी हुए तबादले- सुनीता पांडेय को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी का कुलसचिव बनाया गया है साथ ही परीक्षा नियंत्रक का चार्ज भी दिया गया है। विश्वेश्वर प्रसाद को दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर का कुलसचिव बनाया गया है। शैलेश कुमार शुक्ला को कुलसचिव राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ विश्व विद्यालय प्रयागराज का पद सौंपा गया है। ओमप्रकाश को कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी और राज बहादुर को परीक्षा नियंत्रक बुदेलखंड विवि झांसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। राजीव कुमार को कुलसचिव ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली और अशोक कुमार को परीक्षा नियंत्रक ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago