विकास के सारे दावे फेल, बलिया में मोमबत्ती की रोशनी में डॉक्टर कर रहे इलाज

बलिया। योगी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। बलिया में खस्ता हाल स्वास्थ्य व्यवस्था की बानगी दिखी। जिला अस्पताल में हालात इतनी खराब है कि मरीजों का इलाज मोमबत्ती की रोशनी में किया जा रहा है। कई दिनों से अस्पताल में लाइट ही नहीं आ रही, ईसपर हैरानी ये कि कोई भी इसकी सुधबुध नहीं लेने वाला है।अस्पताल में टीबी क्लीनिक की कई सेवाएं न सिर्फ बाधित हुई हैं, बल्कि ओपीडी में डॉक्टर मोमबत्ती की रोशनी में इलाज कर कर रहे हैं। कोरोना की दहशत के बीच अंधेरे कमरे में पसीने से तर-ब-तर हुए डॉक्टर रोजाना सैकड़ों मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही बिजली की मरम्मत का दावा कर रहा है।इसका कोई पता नहीं कि मरीजों का इलाज भी ऐसे ही मोबाइल व टार्च की रोशनी में होता रहेगा। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, जिला अस्पताल के टीबी वार्ड किं जब हालात देखी गई तो, यहां पूरे क्लीनिक में घना अंधेरा फैला हुआ था। क्लीनिक में संचालित टीबी रोगियों के लिए एक्स-रे, दवा वितरण सहित अन्य सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित नजर आयीं।यही नहीं, कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच अंधेरे कमरे में सैकड़ों मरीजों के बीच घिरे डॉ एके स्वर्णकार मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज करते मिले।

उमस भरी गर्मी और कोरोना की दहशत के बीच डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से इन्हीं हालातों में ड्यूटी करने को मजबूर हैं। जानकारी का प्रयास किया गया तो बताया गया कि पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश के चलते आपूर्ति में कहीं से बाधा आ गयी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ में बिजली विभाग भी सोया हुआ है।हालांकि दो दिन बाद तक गड़बड़ी दूर नहीं होना, जिम्मेदारों की बेपरवाही पर सवाल खडे़ करता है।अस्पताल में मौजूद लोगों का यह भी कहना था कि यदि स्वास्थ्य महकमा को लगता है कि बिजली ठीक होने में समय लग सकता है तो तबतक के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम करना चाहिए था,

ताकि मरीजों व उनके परिजनों के साथ ही चिकित्सकों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत न हो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से मीडिया में कितने भी विकास के दावे कर लें, साफ-सुथरे पोस्टर सड़कों पर लगवा दें। लेकिन ज़मीनी हकीकत अपनी दुर्दशा पर रो रही है। यह आलम तब है जब अभी हाल ही में कोरोना महामारी में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लाखों लोगों ने अपनी जान गवां दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago