संस्कृति हत्या में खुलासा, रेप की कोशिश में नाकाम होने के बाद ड्राइवर ने की थी हत्या

बलिया की संस्कृति राय मर्डर का गुरुवार को लखनऊ पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने एक युवक को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी जोन राजीव कृष्णा ने बताया, ‘रेप करने की कोशिश में असफल होने पर दो ऑटो रिक्शा चालक ने संस्कृति राय की हत्या की थी। एक सीतापुर और दूसरा लखीमपुर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के लिए हमने 15 किमी के वीडियो फुटेज देखे। 275 ऑटो चालक और 372 ओला कैब के साथ साथ 20 हजार मोबाइल नंबर को ट्रेस किए। नम्बरों के एनालिसिस के माध्यम से हर बार इन दोनों के नंबर संदेह में आए।

कार्रवाई में सीतापुर जिले से राजेश रैदास को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश संस्कृति राय से रेप करना चाहता था पर रेप की कोशिश में नाकाम होने के बाद उनसे संस्कृति राय की हत्या कर दी। ये दोनों कई लड़कियों को शिकार बना चुके हैं।

बता दें की  बलिया के भगवानपुर गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार राय की बेटी संस्कृति पॉलिटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्र थी। उसकी हत्या करके बदमाशों ने शव को मड़ियांव स्थित घैला पुल के पास फेंक दिया था। 22 जून को घटना के समय वह घर के लिए निकली थी, लेकिन रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago