Categories: बलिया

बलिया : संग्राम सिंह का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, जीत के लिए जनता से मांगा आर्शीवाद!

बलियाः उत्तरप्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव होने है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, राजनैतिक हलचलें बढ़ रही हैं। बलिया में तीसरे चरण में चुनाव होना हैं, ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

फेफना से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह का जनसंपर्क अभियान भी जोर पकड़ चुका है। संग्राम सिंह प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों को कवर कर रहे हैं। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुन रहे हैं साथ ही सपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

संग्राम सिंह फेफना विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जाकर लोगों के घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं और जनता का आर्शीवाद भी उन्हें मिल रहा है। उनके समर्थकों की टोली भी सपा की अच्छी नीतियां जनता को बता रही है।

बता दें कि फेफना सीट से बीजेपी के निवर्तमान विधायक उपेंद्र तिवारी मैदान में है। ऐसे में संग्राम सिंह का सीधा मुकाबला उपेंद्र तिवारी से है। लिहाजा वह जनता के बीच में जाकर बीजेपी की नाकामियां गिनाते हुए जनता से वोट मांग रहे हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago