Categories: बलिया

बलिया में चुनाव संबंधी जानकारी या शिकायत के लिए इन नम्बरों पर करें संपर्क

बलिया में तीसरे चरण में चुनाव होना है। ऐसे में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले की सभी सात विधानसभा के प्रेक्षक व दो व्यय प्रेक्षक आ गए हैं।अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जनता प्रेक्षकों से संपर्क कर सकती है। इसके लिए ज़िला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने प्रेक्षकों के मोबाइल नम्बर व निवास स्थान की जानकारी साझा की है।उन्होंने बताया कि बलिया नगर के प्रेक्षक अनिल गणपतराव (7523011625) लोनिवि डाकबंगला कक्ष संख्या-1 में, बांसडीह के प्रेक्षक कौशिक साहा (7392941741) जिला स्तर पर लोनिवि नवीन भवन कक्ष संख्या 6 तथा विस स्तर पर सिंचाई विभाग गेस्टहाउस बांसडीह में, बैरिया के

प्रेक्षक अरूण बी. उनहाले (8173987021) जिला स्तर पर लोनिवि कक्ष संख्या 2 व विस स्तर पर जिला पंचायत गेस्टहाउस बैरिया में रह रहे हैं। विधानसभा बेल्थरारोड के प्रेक्षक के. हर्षवर्धन (7392942337) जिला स्तर पर लोक निर्माण विभाग डाकबंगले के कक्ष संख्या-3 व विधानसभा स्तर पर जिला पंचायत बेल्थरा में निवासरत हैं। इसी प्रकार रसड़ा के प्रेक्षक सतीश महादेव लोखंडे (7392940819) जिला पंचायत गेस्टहाउस रसड़ा में, विस सिकंदरपुर के प्रेक्षक गोपाल चन्द (8173981376) जिला स्तर पर लोनिवि नवीन भवन कक्ष संख्या 3 व विस स्तर पर जिला पंचायत गेस्टहाउस सिकंदरपुर में रह रहे हैं। फेफना के प्रेक्षक मनमोहन शर्मा (7392941363) जिला स्तर पर लोनिवि डाकबंगला कक्ष

संख्या-4 व विस स्तर पर कोरण्टाडीह कक्ष संख्या-1 में निवासरत हैं। इसी प्रकार विधानसभा बेल्थरारोड, रसड़ा व सिकंदरपुर के व्यय प्रेक्षक महेश देवराम अखाड़े (9129647251) प्रधान डाकघर के गेस्टहाउस कक्ष संख्या-1 में तथा विधानसभा फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया के व्यय प्रेक्षक पी. श्रीधरन (9005948919) लोनिवि नवीन भवन, प्रथम तल कक्ष संख्या 5 में रह रहे हैं। दिए गए पते व फोन नम्बर पर सम्पर्क कर जनता अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत करा सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

3 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

5 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

7 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago