बलिया में उमाशंकर सबसे धनी प्रत्याशी, जानें अन्य प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति

बलिया की विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले कई नेता करोड़पति हैं। कुछ के पास लाखों की संपत्ति और लग्जरी वाहन हैं तो कई नेताओं के पास अपना वाहन ही नहीं है। नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में तमाम नेताओं की संपत्ति उजागर हुई है। बलिया की सभी सातों सीटों पर जितने भी प्रत्याशी उतरे हैं उनमें उमाशंकर सिंह अब तक के सबसे धनी प्रत्याशी हैं।

उमाशंकर सिंह करोड़ों के मालिक हैं। उमाशंकर सिंह के पास 8.27 करोड़ तो उनकी पत्नी के पास 9.78 करोड़ की चल संपत्ति है। पत्नी-पत्नी दोनों को पास स्वर्ण और अन्य आभूषण हैं। उमाशंकर के पास 20.64 और पत्नी के पास 15.33 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। दोनों पर लोन भी है। उमाशंकर सिंह के पास कई वाहन है और हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास रिपीटर, पिस्टल के साथ राइफल भी है। साल 2017 में उनके पास 12.36 और पत्नी के पास 9.97 करोड़ की चल संपत्ति थी। उमाशंकर सिंह के पास तब 9.94 पत्नी के पास 7.82 करोड़ की अचल संपत्ति थी।

फेफना विधानसभा से जदयू के उम्मीदवार अवलेश कुमार। अवलेश कुमार के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। अवलेश की चल संपत्ति 89.84 लाख तो पत्नी की 18.42 लाख है। इंटर की शिक्षा पाए अवलेश के पास 3.22 करोड़ और पत्नी के पास 2.32 करोड़ की अचल संपत्ति है। अवलेश पर 1.50 करोड़ का लोन भी है। दोनों के पास लग्जरी वाहन हैं। इसके अलावा अवलेश के पास रायफल भी हैं।

फेफना सीट से ही बसपा उम्मीदवार की बात करें तो कमलदेव सिंह यादव भी इंटर की शिक्षा प्राप्त हैं। उनके पास पांच लाख और पत्नी के पास 3.40 लाख की चल संपत्ति है। 80 लाख की अचल संपत्ति है। वाहन के नाम पर एक सफारी गाड़ी है।

बलिया से आप प्रत्याशी अजय राय की चल संपत्ति 16.91 पत्नी के पास 20.33 लाख की है। एक स्कार्पियों वाहन है। इंटर पास अजय राय पर एक मुकदमा भी दर्ज है। वहीं सिंकदरपुर से नामांकन करने वाले बसपा प्रत्याशी संजीव वर्मा के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। संजीव के पास 3.02 और पत्नी के पास 14.05 लाख की चल संपत्ति हैं। वह स्कार्पियो से चलते हैं। अपने साथ पत्नी के पास भी सोना के आभूषण हैं। सुरक्षा के लिए राइफल भी रखते हैं।

इसी सिकंदरपुर विधानसभा से आप प्रत्याशी प्रदीप कुमार के पास तो कोई वाहन नहीं है, लेकिन पत्नी के पास ब्रेजा गाड़ी है। सुरक्षा के लिए रिवाल्वर भी रखते हैं। उनके पास 16.44 लाख और पत्नी के पास 27.02 लाख की चल और 40 तथा 25 लाख अचल संपत्ति है।

वहीं बेल्थरारोड से सुभासपा के उम्मीदवार हंसू राम के पास 6.83 लाख और पत्नी के पास 21.88 लाख की चल संपत्ति है। 38.22 लाख की अचल संपत्ति उनके पास और 1.45 करोड़ की पत्नी के पास है। बेल्थरारोड सीट से ही बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पार 10.70 लाख और पत्नी के पास 21.78 लाख की चल संपत्ति हैं। प्रवीण के पास 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति हैं और वो स्नातक हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago