Categories: बलिया

बलिया के गांवों में जनसंपर्क करने पहुंचे सनातन पांडेय

बलिया लोकसभा क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय लगातार क्षेत्रीय जनता के बीच पहुंच रहे हैं और जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो आज बलिया विधानसभा क्षेत्र के टकरसन, शंकरपुर, घाघरौली, बभानौली, बांसडीह रोड सहित दर्जनों गांवों के जनसंपर्क करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से जनसंवाद किया।

सनातन पाण्डेय ने जनसंवाद में कहा कि हम पहली बार भृगु बाबा का जय बोलने वाले लोग नही हैं। हम तो जब से बोलना सीखे हैं, तभी से भृगु बाबा का जय बोलते है क्योंकि हम बलिया के मिट्टी में पले बढ़े है। बलिया के मिट्टी की खुशबू मेरे जेहन में हैं। दिल्ली के पंचसीतरा संस्कृति के लोग ही 55 वर्ष की उम्र में भृगुबाबा का नाम पहली बार लेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपने 17 वर्षो के कार्यकाल का हिसाब जनता को न देकर इधर उधर की बात सत्ता पक्ष के उम्मीदवार द्वारा करना हास्यास्पद हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि इन 17 वर्षो में एक सांसद के रूप में मिला विकास का पैसा कहा खर्च किया। कौन सा विकास कार्य किया। अगर इन सवालों का जवाब नही देते तो नैतिकता के अधार पर उन्हें वोट भी नही मांगना चाहिए। मेरा चुनाव लोकसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता लड़ रहीं हैं हम जनता के इस विश्वास को अपने हृदय में स्थान दूंगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय भी मौजुद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बलिया विधानसभा क्षेत्र से इस बार सनातन पाण्डेय जी भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। इस विधान सभा क्षेत्र के इण्डिया गठबन्धन के सभी साथी अपने आप को सनातन पाण्डेय समझ कर अखिलेश यादव को उपहार स्वरूप बलिया लोकसभा क्षेत्र जिताकर देंगे।

इस दौरान पूर्वांचल छात्रसंघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह”झुन्नू” समर्थन की घोषणा की और कहा कि छात्रसंघ में ताला लगाने वाले लोगो को बलिया कभी बर्दास्त नही करेगा यहां का हर युवा और छात्र सनातन हैं समाजवादी हैं। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago