केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। इन परिणामों में बलिया के छात्रों ने बेहतर अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बलिया के बांसडीह के बी एन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले प्रियम कुमार ने 96%, कृष गुप्ता ने 91.4%, आस्था सिंह 90.6%, श्वेता यादव ने 89.2%, ओम सत्यम ने 85.8%, रिया राज गुप्ता 82.2%, अर्चिता चौबे ने 81%, अंशिका सिंह ने 80.2% और अभिषेक कुमार वर्मा ने 80.6% अंक हासिल किए हैं।
12वीं के छात्रों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। अंजली सिंह ने 92.8%, ज्योति सिंह ने 82.4%, वसुंधरा सिंह ने 81.2%, तरंग यादव ने 80.4% अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल में हर्ष का माहौल है।
स्कूल के प्रिंसिपल बलविंदर सिंह, मैनेजर नीरज सिंह गुड्डू, शिक्षक संतोष सिंह और संतोष वर्मा ने बच्चों को बधाई दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…