बलिया में फिर एक बार भयानक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में टेलर ने जोरदार टक्कर मारी दी। जिसमें सामने से पानी भरने जा रहे तीन खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था की सभी के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त मोहित कुमार 24 वर्ष पुत्र शिवशंकर यादव निवासी बक्सर बिहार, जितेंद्र यादव 25 वर्ष पुत्र कामता यादव निवासी बक्सर बिहार, गुड्डू यादव 26 वर्ष पुत्र उमेश यादव निवासी बक्सर बिहार के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की भोर में ट्रक साइड में खड़ा था। जिसके खलासी मोहित कुमार, जितेंद्र यादव व गुड्डू यादव पैदल पानी भरने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे, तभी टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…