बलिया पुलिस अधीक्षक जनपद देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में लगातार अपराधियों के खिलाफ़ अभियान चलाए जा रहे हैं। बलिया के अलग अलग थाने की पुलिस विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है।
बता दें कि थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सूरज वर्मा है, जो बसारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। आरोपी के पास से चोरी किया गया ऑटो भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उभांव थाना उप निरीक्षक पंकज सिंह और उप निरीक्षक राकेश यादव शामिल हैं।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…