बलिया की राजनीति में अब गा’ली ? सपा कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल

बलिया। राजनीति में पद, प्रतिष्ठा के साथ आपका बोलचाल भी मायने रखता है। लेकिन आज के दौर में पार्टियां अपनी जीत के लिए ओ छी राजनीति करने लगी हैं। इस ओछी राजनीति में मंत्री, समर्थक अक्सर शब्दों की मर्या दा का ची’रहर’ण कर बैठते हैं। ताजा मामला बलिया से है, जहां सपा कार्यकर्ता आनंदी चौधरी की जीत के जश्न में इतना मश़गूल हुए कि शब्दों की सीमा को ही भूल गए। सपा कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार्यकर्ता

मंत्री उपेंद्र तिवारी को भद्दी गा’लि’यां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है हालांकि बलिया खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं की निंदा हो रही है। आपको बता दे कि केवल सपा कार्यकर्ता नहीं इससे पहले मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खुद आनंद चौधरी के पिता अम्बिका चौधरी के बारे में बड़ा ही अभद्र बयान दिया था। मंत्री का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें

मंत्री जी बड़े ही अभ’द्र’ता से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘अंबिका चौधरी ने कितने बाप-मां और बहन बदले। तब जाकर वे राजनीति में आए हैं।’ यूपी के बारे में कहा जाता है कि यहां ‘गाली’ और ‘गो’ली’ से ही बात होती है। लेकिन राजनीति में भी अगर यह होने लगा तो फिर प्रदेश का माहौल सुधरना एक सपना ही बन जाएगा। बहरहाल मंत्री, नेता और कार्यकर्ता राजनीति में जिस तरीके के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उन शब्दों में उनकी गिरी हुई मानसिकता साफ नज़र आ रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago