बलिया में सपा की जीत पर सीएम योगी ने बड़ी बात कह दी

उत्तरप्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे। पार्टी में जश्न का माहौल है। तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के खाते में सिर्फ 5 सीटें गई हैं। अन्य सीटों में सपा को हार का सामना करना पड़ा लेकिन सपा ने अपने गढ़ों में पैर जमाए रखे। अन्य सीटों पर हार का सामाना करने के बाद सपा ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लूट हुई है। जिलाधिकारियों को बीजेपी उम्मीदवारों की जीत में लगा दिया गया था। सपा के इन आरोपों पर अब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही थी तो समाजवादी पार्टी बलिया, आजमगढ़ और इटावा में कैसे जीत गई?

बता दे कि सपा ने एटा, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलिया की सीट पर अपना दबदबा कायम रखा। इसके साथ अन्य 3 सीटें बागपत(आरएलडी), जौनपुर(धनंजय सिंह की पत्नी) और प्रतापगढ़ (राजा भैया समर्थित उम्मीदवार) की बात छोड़ दें तो बीजेपी सभी जिलों में जीत हासिल कर चुकी है। इस चुनाव में सबसे रोचक बात रही कि देवरिया में बीजेपी ने जीत हासिल की है और यह आज़ादी के बाद बीजेपी की क्षेत्र में पहली जीत है। बीजेपी ने सपा को करारी शिकस्त दी। सपा ने कन्नौज, फिरोजाबाद और औरैया में भी सीटें जीतने का दावा किया लेकिन सपा को सफलता नहीं मिली। हार के सवालों पर सपा का एक ही जबाव है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई।

चुनाव में जबरदस्त जीत पर पीएम- गृहमंत्री ने दी बधाईयां– यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जिला पंचायत अध्यक्षों को बधाई दी और लिखा कि आप सबकी जीत भारतीय पंचायती राज की व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगी। आप सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जमकर जश्न मनाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

9 hours ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago