छोटी उम्र में बड़ा कमाल : बलिया का लाल Amazon, गूगल प्ले और प्ले स्टोर पर छा गया

बलिया। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इसको चरितार्थ किया है बलिया जिले के महज 17 वर्ष के लक्की पांडेय ने। लक्की ने 17 साल की छोटी से उम्र में किताब लिख डाली है। लक्की ने ‘सामाजिक कुनीतियों एवं रेप पीड़िताओं’ विषय पर किताब लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है। लक्की की किताब देश की बड़ी सामान बेचने वाली वेबसाइटों, अमेजॉन, कोबो, गूगल प्ले आदि पर बिकने के लिए उपलब्ध है।लक्की पांडेय बलिया के सिकंदपुर तहसील क्षेत्र के लौहर के रहने वाले हैं।

इनके पिता का नाम सुजीत पांडेय और माता का नाम रिंकी पांडेय है। प्रतिभा के धनी लक्की की रुचि लिखने-पढ़ने में खूब है। उन्होंने इसी उम्र में कई कविताएं लिखी हैं।लक्की ने 12 वीं कक्षा ले छात्र हैं।उनकी सोच सामाजिक कुनीतियों और बलात्कार पीड़िताओं पर पड़ी, इसपर सोच विचार करने के बाद लक्की ने किताब लिखने की सोची। गहन विचार के बाद लक्की ने ‘आखिर क्यों?’ शीर्षक नाम से किताब लिख डाली।’आखिर क्यों’ में इन्होंने दो कंपोजीशन दिया है। इस बीच, ईवीएनसी पब्लिकर्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता लक्की पांडेय के लिए अच्छी साबित हुई।

इनकी पुस्तक चयनित होने के साथ ही पब्लिकर्स ने फोन कर लक्की से अपनी पुस्तक प्रकाशित कराने का सुझाव दिया।पुस्तक प्रकाशित हुई, जिसका आईएसबीएन नम्बर भी मिल गया। इस पुस्तक के बदौलत लक्की पांडेय का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हो चुका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago