समाजवादी पार्टी के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बलिया में हिस्ट्रीशीटर अपराधी हरिश पासवान के परिवार से मुलाकात की।
समाजवादी पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बलिया पहुंचा। सपा प्रतिनिधि मंडल ने बलिया में हिस्ट्रीशीटर अपराधी हरीश पासवान के परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने हरीश पासवान के परिवार से भेंट कर एसटीएफ द्वारा किए गए एनकाउंटर की जानकारी ली। हरीश पासवान के परिजनों ने सपा प्रतिनिधि मंडल से कहा कि इस मामले में सरकार सीबीआई जांच कराए।
सपा के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने हरीश के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही इस दौरे की पूरी रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा। आज बलिया में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, बलिया के पार्टी जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक गोरख पासवान, यशपाल सिंह और राजन कन्नौजिया हरीश पासवान के घर पहुंचे थे।
बता दें कि एक ही दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया था। प्रतिनिधि मंडल को हरीश पासवान के एनकाउंटर की पूरी जांच और परिवार वालों से मिलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस प्रतिनिधि मंडल में बलिया के स्थानीय नेता से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तक को शामिल किया गया था। सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय को प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था।
गौरतलब है कि बीते 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने हरीश पासवान को बलिया के रसड़ा में ढ़ेर कर दिया था। एसटीएफ और हरिश पासवान के बीच हुई मुठभेड़ में हरीश पासवान मारा गया था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में कई मुकदमे दर्ज थे। हरीश पासवान किसी जमाने में बिहार के राजद नेता और अपराधी शहाबुद्दीन का शूटर था। हरीश पासवान पर हत्या के मुकदमे भी दर्ज थे। पुर्वांचल में हरीश पासवान अपना गैंग चलाता था।
हरीश पासवान का नाम तब सुर्खियों में आया जब बलिया के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या हुई। जलेश्वर सिंह को गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड में हरीश पासवान भी आरोपी बनाया गया था। हरीश पासवान पर पुलिस ने एक लाख की ईनामी राशि भी घोषित की थी। हालांकि हरीश के एनकाउंटर के बाद उसके परिवार ने जांच की मांग की थी। मंगलवार को जब सपा प्रतिनिधि मंडल बलिया पहुंचा तब भी हरीश पासवान के परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग रखी। देखना दिलचस्प होगा कि सपा इस मुद्दे पर आगे क्या कदम उठाती है। उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए बलिया में यह मुद्दा बड़ा होता दिखाई देता है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…