Categories: बलिया

बलिया- रवि गुप्ता सुसाइड केस में 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

बलिया। रवि गुप्ता सुसाइड केस में 8 दिन बाद आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। व्यापारियों के दबाव में आकर पुलिस ने 8 अज्ञात के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रवि गुप्ता की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। हालांकि अब पुलिस ने आत्म हत्या के लिए प्रेरित करना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित उत्तर प्रदेश साहूकारी अधिनियम 1976 के अधिनियम 10(1), 12 (1) व 22 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बता दें, घटना 4 अक्टूबर की है। जब टाफी बिस्किट के थोक विक्रेता सुखपुरा निवासी रवि गुप्ता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी थी कि रवि गुप्ता ने व्यवसाय चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय में उसको नुकसान होने लगा। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। उधर, कर्ज देने वाले लोग उस पर बार बार दबाव बना रहे थे, जो वह झेल नहीं सका और मौत को गले लगा लिया। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। अंततः व्यापारी नेताओं के दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया। व्यपारी नेता अरविंद गांधी और विजय कुमार गुप्ता भी लगातार दबाव बना रहे थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago