बलिया में डेंगू हो रहा डेंजर! 2 नए मरीजों में CMO भी शामिल, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बलिया। जिले में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है।जहां दिन पर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अभियान का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। नतीजन मंगलवार को जिले में डेंगू के दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें जिले के सीएमओ भी शामिल हैं। सोमवार को भी डेंगू के दो मरीज मिले थे। इससे कुल मरीजों की संख्या 77 पहुंच गई है। इतना ही नहीं जिले में वायरल प्रभावित की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार लगी हुई है।

नए मरीजों में जनपद के सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ भी शामिल हैं। डेंगू की पुष्टि होते ही सीएमओ छुट्टी पर चले गए हैं। दूसरा मरीज बेलहरी ब्लॉक गायघाट में मिला है। जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि संदिग्ध मरीजों की निजी अस्पतालों में भी लाइनें लगी हैं। लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का अभियान कागजों में ही चलता नजर आ रहा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटनेस चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जिसको प्लेटलेट्स चढ़ाने की नौबत आती है, उन्हें बाहर के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू मरीज मिलने के बाद मरीजों को आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने अपने टीम के साथ सीएमओ आवास के साथ चिह्नित स्थानों डेंगू निरोधक दवा का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर डॉक्टर से सम्पर्क कर चेकअप कराने को कहा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

11 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago