SP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार दिख रही है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने चुनावी अभियान को गति देने से पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है. समाजवादी पार्टी ने आज अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें करीब 40 सपा नेताओं के नाम हैं. इनमें अखिलेश यादव, आजम खान के नाम तो हैं, मगर इस स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है.

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यादव, जया बच्चन, तेज प्रताप यादव समेत करीब 40 नेताओँ के नाम हैं. मगर इस लिस्ट में मुलायम सिंह का नाम कहीं नहीं है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने एक और ट्वीट कर ऐलान किया कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे वहीं आजम खां रामपुर से चुनाव लड़ेंगे.

इससे पहले बसपा के साथ गठबंदन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बसपा से रिश्ते कायम किये थे और वह उन रिश्तों को ठीक करना चाहते हैं. अखिलेश ने कहा, ”नेताजी (मुलायम) ने पूर्व में बसपा के साथ गठबंधन करके एक रिश्ता बनाया था। हमें तो सम्बन्ध ठीक करना था. सही बात बताना था.” अखिलेश से सपा और बसपा के गठबंधन पर मुलायम की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में सवाल पूछा गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago