सपा की नई लिस्ट जारी, अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

समाजवादी पार्टी के की लोकसभा चुनाव के लिए नई लिस्ट जारी हो गई है. लिस्ट के  मुताबिक अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़गें और वहीं आजम खान रामपुर से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले खबरें थीं कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ सकते हैं. मगर अब समाजवादी पार्टी ने ऐसी खबरों पर से विराम लगा दिया है और अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे.

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा  चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की टीम का भी ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यादव और जया बच्चन समेता कईओं के नाम हैं. हैरान करने वाली बात है कि इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं.

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की कई लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उनके उन नेताओं के नाम हैं जिन्हें जहां से चुनाव लड़ने हैं. बात 2014 के लोकसभा चुनाव की करें तो भाजपा ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसे 42.63 फीसदी मत हासिल हुए थे. भाजपा की सहयोगी अपना दल ने दो सीटें जीती थीं.सपा ने पांच सीटें जीती थीं और उसकी वोट हिस्सेदारी 22.35 प्रतिशत थी. बसपा एक भी सीट नहीं जीत पायी थी और उसका वोट प्रतिशत 19 . 77 था. कांग्रेस 2014 में दो सीटें जीत पायी थी और उसे 7.53 फीसदी मत मिले थे. कांग्रेस के खाते में अमेठी (राहुल गांधी) और रायबरेली (सोनिया गांधी) की सीटें गयी थीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago