क्या बलिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मनोज सिन्हा ?

गाजीपुर से बीजेपी के सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की अपनी संसदीय सीट मुश्किलों में हैं। खबर के मुताबिक भाजपा यहाँ से मनोज सिन्हा को प्रत्याशी बना सकती है।

फिलहाल बीजेपी ने अभी इस सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इस बात की चर्चा है जोरों पर है की मनोज सिन्हा की  सीट बदली जा सकती है। पार्टी ने अधिकृत रुप से इस बात पर मुहर नहीं लगायी है अगर अंदरखाने की माने तो मनोज सिन्हा बलिया संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें की मनोज सिन्हा बीजेपी के कद्दवार नेता माने जाते हैं। पहले तो माना जा रहा था कि इस सीट से मनोज सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे। खुद मनोज सिन्हा ने बयान दिया था कि वह इसी सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं और अगर उन्हें ये सीट नहीं मिली तो चुनाव ही नहीं लड़ेंगे।

लेकिन अब कहानी बदल सकती है। अखिलेश यादव व मायावती का गठबंधन होना, राहुल गांधी का पूर्वी यूपी में प्रियंका गांधी को कमान देना व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद पहले जैसे समीकरण नहीं रह गये हैं।

गाजीपुर से बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या चुनाव लड़ सकती हैं। जबकि बसपा से इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्य को टिकट मिल सकता है ऐसे में चर्चा है कि मनोज सिन्हा अब बलिया संसदीय सीट से चुनाव लडऩा चाहते हैं।

इस सीट पर भूमिहार मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है जो किसी भी दल का समीकरण बदल सकते हैं।  राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है की भरत सिंह की जगह मनोज सिन्हा को बलिया से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago