बलिया (Ballia) के बेटी और लोकसभा चुनाव 2019( Loksabha Election 2019) की ब्रांड अम्बेसडर मृगेंदु राय (mrigendu Rai) राजस्थान में आयोजित होने वाली 52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगी। मृगेंदु राय इस वर्ष के चुनाव आयोग की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।
इस टीम में कोच के रूप में रानी लक्ष्मीबाई एवार्डी प्रिती गुप्ता होंगी। उत्तर प्रदेश की महिला टीम में बलिया से मृगेन्दू राय (कप्तान), अज्ञलि यादव, पूजा पाण्डेय, मोहिनी गुप्ता, पुष्पा कुमारी सहित कुल पांच खिलाडि़यों का चयन हुआ है। इस नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन राजस्थान के रायपुर शहर में चौगान स्टेडियम के खेल मैदान पर 24 से 28 मार्च तक होगा। जिसमें सभी राज्यों के अतिरिक्त रेलवे (पुरुष), एयरपोर्ट अथॉरिटी (पुरुष और महिला) और सीमा सुरक्षा बल (पुरुष) सहित कुल 72 टीमें खेलेंगी।
कौन हैं मृगेंदु राय
बलिया के सिकंदरपुर के फुलवरिया की रहने वाली मृगेंदु राय इंटरनेशनल खो-खो में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। खो-खो का खेल सरस्वती शिशु मंदिर आनंदनगर से शुरू करने वाली मृगेंदु राय कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुकी हैं। 14 बार उत्तर प्रदेश की कप्तान भी रह चुकी हैं ।
मृगेन्दु फिलहाल रानी लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन सोनापुर (असम) में कोच की हैसियत से नियुक्त हैं। इससे पहले वह खेल कोटे से ही इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत थीं। कोच की नौकरी मिलने पर वहां से त्यागपत्र दे दिया था।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…