बलिया के बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह आज कल फिर चर्चा में हैं. अभी हाल ही में मायावती पर की गई अप्पतिजनक टिप्पणी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था की एक बार फिर उन्होंने भद्दा बयान दिया है.
उन्होंने बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी की तुलना यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से की है. टाइम्स नाउ के पत्रकार प्रशांत कुमार द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में, सुरेन्द्र सिंह ने कहा ‘यह एक अच्छी बात है यह अच्छा है कि राहुल गांधी जी अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे ले जा रहे हैं.
इटली में उनकी (राहुल गांधी की) माँ भी उसी पेशे में थीं. अब मैं सपना को गले लगाने के लिए राहुल जी को बधाई देना चाहता हूं. जिस तरह से उनके पिता (राजीव गांधी) ने आपकी मां (उनके पेशे के बावजूद) को गले लगाया. आपने भी सपना को गले लगाया है. सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया कि यूपीए अध्यक्ष ने राजीव गांधी से शादी करने से पहले एक डांसर के रूप में भी काम किया था.
देश भर में बेहद लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने के कुछ घंटे बाद विधायक का ये आपतिजनक बयान सोशल मीडिया पर विडियो के साथ वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग विधायक के इस बयान की निंदा कर रहे हैं.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…