बलिया में समाजवादी नेता और छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रहे मनीष दुबे मनन का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बिजली का करंट लगने से ये हादसा हुआ।
मनीष दुबे युवा नेता थे। वह समाजवादी पार्टी में सक्रिय राजनीति में थे। वह प्रदेश सचिव बने और राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहे। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रहे मनीष दुबे हमेशा छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाते रहते थे। वह छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुए प्रदर्शनों में भी शामिल हुए।
मूलतः गाजीपुर के रहने वाले मनीष दुबे ने सपा पार्टी में मुख्य तौर से काम किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को बलिया से लखनऊ तक निकाली। उनका स्वभाव मिलनसार था और सपा-बसपा समेत कई राजनैतिक पार्टियों से उनके मधुर संबंध थे। मनीष के आकस्मिक निधन से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…