Categories: बलिया

बलिया से नाबालिग को अगवा कर ले गया गुजरात, एक महीने तक किया रेप, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

बलिया। उत्तरप्रदेश में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां बलिया जिले की एक नाबालिग लड़की का अपरहण कर गुजरात ले जा गया। वहां नाबालिग लड़की से एक महीने तक रेप करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है।

घटना नगरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक आनंद पासवान ने गांव की ही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। फिर आरोपी उस लड़की को अपने साथ गुजरात ले गया। उसने लड़की से रेप किया. एक महीने बाद जब आरोपी लड़की के साथ गांव वापस लौट रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर उसे घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायन वैश्य ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने थाना नगरा में अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 392/ 22 में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस मामले की विवेचना के क्रम में 12 जनवरी 2023 को पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी आनंद पासवाप को कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago