बलिया- सपा के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्जनपुर का किया दौरा, पीड़ित परिवार के लिए मांगी सुरक्षा

बैरिया डेस्क :  दुर्जनपुर गोलीकांड  पर विपक्ष लागातार हमलवार है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दुर्जनपुर का दौरा किया।  सपा के नेशनल प्रेसिडेंट व पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधि मण्डल  का नेतृव पूर्व मन्त्री दयाराम पाल कर रहे थे।

कई बड़े नेताओं के साथ प्रतिनिधि मण्डल शनिवार को दुर्जनपुर में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री दयाराम पाल ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। यह प्रहार पाल समाज के ऊपर नही  बल्कि लोकतंत्र के ऊपर किया गया हैं। भाजपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार हो रहा है। यह घटना सुनियोजित थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतापगढ, जौनपुर व मिर्जापुर में खास कर पाल समाज को निशाना बनाया गया है। दुर्जनपुर गोली कांड की न्यायिक जांच होनी चाहिए। बैरिया विधायक को सलाह दिया कि उनका फर्ज बनता है कि पीड़ित का दुख बांटे और उलूल-जूलूल एकतरफा बयानबाजी न करें।

उन्होंने मृतक के परिजनों को पचास लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, पुत्री की शादी की व्यवस्था व मृतक की विधवा को पेंशन के साथ आवास दिए जाने की मांग की। मांग किया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

श्यामलाल पाल, डा. अवध पाल, राज मंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, सनातन पांडे, गोरख पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, बंशीधर यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, पुनीता सिंह सोनी, राजन कन्नौजिया, सुशील पांडे कान्ह जी, संजय नट, श्यामू ठाकुर, शैलेश सिंह, रविंद्र यादव, राज प्रताप यादव, अरविंद तिवारी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago