बलिया- धीरेंद्र सिंह के सरेंडर की अफवाह के बाद सिविल कोर्ट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात !

बलिया। दुर्जनपुर मामले में आरोपी धीरेंद्र सिंह का बयान वायरल होने के बाद पुलिस को कहीं से सूचना मिली कि धीरेंद्र कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है। लिहाजा पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।

इस दौरान कोर्ट परिसर में जाने वाले व आने वाले हर एक व्यक्ति पर पुलिस पैनी निगाह रही। सीओ सिटी अरूणेश सिंह पूरी तरह से मोर्चा संभाले हुए थे। बताया जा रहा है सुबह से ही यह चर्चा थी कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इसके बाद दीवानी न्यायालय के बाहर सुबह से पुलिस तैनात कर दी गई थी।

पुलिस की कोशिश थी कि अगर वह सरेंडर करने आए तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस बीच अफवाह उड़ी की उसने सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago