सरकार की विफलता की कड़ी है दुर्जनपुर घटना: अम्बिका चौधरी

बलिया। पूर्व मंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि दुर्जनपुर की घटना संपूर्ण प्रदेश के कानून व्यवस्था के संदर्भ में सरकार की विफलता की एक कड़ी है। इन घटनाओं की बाढ़ इसलिए आयी है कि प्रशासन और पुलिस का मनोबल पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा के छुटभैये नेताओं द्वारा आये दिन पुलिस व प्रशासन से दुर्व्यवहार कर भय का माहौल बनाया गया है। इसलिए ये न्यायसंगत विधिक कार्यवाही कर पाने में अक्षम हुए है। चौधरी ने कहा कि उप्र और खासकर बलिया जनपद में पिछले तीन वर्षों में प्रशासनिक एवं अन्य कर्मचारियों के साथ दुखद घटनाएं हुई है।

दुर्जनपुर की घटना के पूर्व भी मुख्य अपराधी द्वारा जिस प्रकार पुलिस अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों को गाली तथा धमकी दी गई थी, लेकिन उसका कुछ नहीं हुआ था। इसी का परिणाम है कि गरीब पिछड़े परिवार के जयप्रकाश पाल उर्फ गामा को अपनी जान गंवानी पड़ी।

जातीय उन्माद पैदा करने की हो रही घृणित राजनीति- पूर्व मंत्री अम्बिका ने कहा कि जिस बेशर्मी से सत्ता पक्ष द्वारा अपराधियों को संरक्षण देकर जातीय उन्माद पैदा करने की घृणित राजनीति हो रही है, यह निन्दनीय है। कहा कि बागी बलिया की माटी में इस तरह के भेदभाव का कोई स्थान नही है।

बसपा पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और इस अन्याय के विरूद्ध लड़ाई में शामिल है। श्री चौधरी ने सरकार से मांग किया कि घटना में प्रत्यक्ष व परोछ रूप से जिम्मेदार सभी दोषियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही किया जाय। वही, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा परिवार के भरण पोषण के लिए समुचित व्यवस्था किया जाय।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago