Categories: बलिया

बलिया के अवलेश सिंह को समाजवादी पार्टी ने बनाया राष्ट्रीय सचिव

फेफना विधानसभा क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी अवलेश सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। अवलेश सिंह के अलावा अविनाश कुशवाहा को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी अवलेश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया, जिसके बाद पार्टी ने उनपर फिर से विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ​सहित गांव तथा सपा के तमाम कार्यकर्ताओं में हर्ष है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवलेश सिंह पहले भाजपा में थे, विचारों का मेल नहीं खाया तो फिर जदयू में चले गए, यहां भी प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रहने के बाद अभी कुछ महीना पहले सपा में शामिल हुए थे। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अवलेश सिंह सपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आखिरकार अखिलेश यादव ने अवलेश सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के साथ राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago