बलिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक पार करते समय भाई-बहन ट्रेन की चपेट में आ गए, इसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के किसी चोरकैण्ड निवासी 20 वर्षीय बादल राजभर अपनी छोटी बहन 18 वर्षीय नीतू राजभर के साथ फरीदाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पर आ रहा था। जैसे ही ओवरब्रिज एवं रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक पार करने लगा तभी कोई एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से बादल राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीतू कुमारी सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती को जीआरपी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वही उसके भाई के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन गांव पर शादी समारोह में आए हुए थे। उधर जीआरपी द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…