Categories: बलिया

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की बलिया टीम को राज्यपाल ने किया सम्मानित

इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक सामान्य बैठक राजभवन लखनऊ में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। बैठक के दौरान राज्यपाल ने बलिया की रेडक्रॉस टीम को सम्मानित किया।

महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उप मुख्यमंत्री/ चेयरमैन IRCS उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 जिलाधिकारियों, 11 संरक्षक सदस्यों और 18 सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व DM बलिया रविंद्र कुमार को सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। चेयरमैन बलिया IRCS संजय कुमार गुप्ता को विशेष सेवा कार्य सम्मान और उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह को राज्यपाल महोदय ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस बलिया की तरफ से आजीवन सदस्य कुमार अभिषेक भी उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक ने गत 2023-2024 की रिपोर्ट लेखा जोखा प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक और वीसी श्री अखिलेंद्र शाही जी ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago