बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय राजेंद्र यादव मिठवार के निवासी थे और बिजली बनाने का काम करते थे। मंगलवार रात वो पड़ोस में बिजली बनाने गए थे, तभी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखकर वाराणसी रेफर कर दिया।
वाराणसी जाते समय रास्ते में राजेंद्र की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए माल्देपुर घाट पहुंचे, तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…