बिल्थरारोड में यो’गी सर’कार के खि’ला’फ सड़क पर उतरे सपाई, प्र’दर्शन करके दिखाया आइना

बिल्थरारोड– प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई, बिजली बिल मूल्य वृद्धि सहित 11 मांगों के साथ आज समाजवादी पार्टी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। सभी तहसील कार्यालयों पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। बेल्थारा रोड तहसील पर भी मंगलवार को समाजवादियों ने धरना प्रदर्शन और विरोध भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश के राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव को 25 सूत्री पत्रक सौंपा।

सपा नेताओ द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास का नारा खोखला है। सरकार द्वारा बिजली का बेतहासा बिल बढ़ा दिया है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में रोज बृद्धि होने से जनता त्रस्त हो चुकी है। किसानों को बीज की किल्लत, बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश में आये दिन हत्या बलात्कार, छिनैती आदि की घटनाएं घटित हो रही है।

पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है। कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसानों को बीज, खाद के लिए दुष्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं भी ठप पड़ा है। आफिसों में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को फर्जी मुकदमे फसाया जा रहा है। इसके साथ ही पत्रक में क्षेत्र की जर्जर सड़के सोनाडीह मार्ग, बासपार बहोरवा मार्ग, मधुबन मार्ग को तुरंत बनवाने ईवीएम हटाकर वैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय तथा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन विकलांग पेंशन जारी करने, निराश्रितो को आवास दिया जाय तथा आकाशीय बिजली से मौत होने पर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपया तत्काल दिया जाय, गोड़ और खरवार जाति का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने तथा सोनाडीह, टगुनिया में पुलिस चौकी तुरन्त स्थापित करने, मुंसफी कार्यालय को तुरंत चालू कराने की मांग पत्र के माध्यम से किया।

फोटो- नितिन पटेल फेसबुक

प्रदेश के राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को पत्रक देते समय पूर्व मंत्री घूरा राम, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, डॉ0 सन्तोष कुमार, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, गीता देवी, शमसाद बासपारी, मतलब अख्तर, रमेश साहनी, सुनील कुमार टिंकू, उमेश यादव, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजनाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर भीम प्रसाद, संजय यादव, रामकृपाल यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

23 minutes ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago