नवरात्रि में मोह’ब्बत बाँट’ने उतरा युवा चेतना, फलाहार पार्टी आयो’जित कर पेश की भाई’चारे की मि’सा’ल

बलिया– हमारे देश की पहचान गंगा जमुनी तहजीब वाली रही है और सदियों से यहाँ पर अलग अलग मज़हब के लोग एक साथ भाईचारे के साथ रहते आए हैं और एक दूसरे के सुख दुख, तीन त्यौहार में शरीक होते आये हैं. मोहर्रम में जब ताजिला निकाली जाती है तो हि’न्दू समा’ज के लोग उसे रास्ता देते हैं और नवरात्रि से लेकर छठ के मौके पर मु’स्लि’म समा’ज के लोग साथ खड़े नज़र आते हैं.

यह बात कही है स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जो युवा चेतना द्वारा आयोजित फलाहार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. बलिया मालदेपुर मोड़ पर इसका आयोजन किया गया जिसमे बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए. इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आगे कहा कि भगवती की साधना से शक्ति प्राप्त होती है और जगदम्बा के आशीर्वाद से दु’श्म’नों का नाश होता है. देश की तरक़्क़ी की प्रार्थना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमारे भारत देश की पहचान सर्व धर्म संभाव की भावना वाले देश के तौर पर पूरी दुनिया में रही है.


इस मौके पर हिं’दू-मु’स्लि’म दोनों समाज के लोग शामिल हुए और एकता की मिसाल कायम की. संगठन के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि आस्था का महापर्व है. उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर हमें सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का पैगाम देना चाहिए. रोहित सिंह ने आगे कहा कि आज भले ही कुछ लोग देश की इस भाईचारे की तहजीब और आपसी रिश्तों की डोर को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होंगे.

उन्होंने कहा कि धर्म सेवा भाव सिखाता है. हमें धर्म पर चलना है. हमें लोगों की सेवा करनी है और अपनी संस्कृति को बचाए रखना है. इस दौरान संगठन के महासचिव अजय राय मुन्न, औसाद आलम, रामबचन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे और सभी ने साथ मिलकर देश और बलिया को आगे बढ़ने की प्रार्थना की.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago