जे’ल पूरी तरह खा’ली, पा’नी के बीच ड’यूटी क’रने को म’ज’बूर पु’लि’सक’र्मी

बलिया– भारी बरसात के चलते बलिया जेल लबालब पानी से भर चुका है। सभी बंदियों को आजमगढ़ व अम्बेडकर नगर भेज दिया गया है। जिला कारागार के जवान व कर्मचारी पानी के कमर तक पानी बीच ही जरुरी कार्यों को निपटा रहे हैं। इस समस्या से उन्हें कब तक निजात मिलेगी यह किसी को पता नहीं है।

पिछले पांच दिनों तक लगातार हुई भारी बारिश के चलते जिला जेल अंदर से बाहर तक पानी से भर गया। जेल प्रशासन की ओर से पम्पिंग सेट से पानी निकलवाने का प्रयास किया गया, हालांकि जेल के चारों तरफ पानी जमा होने से सफलता नहीं मिल सकी। बैरकों में पानी के पहुंच जाने से कैदियों को कई दिन खड़ा रहकर बिताना पड़ा। सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन ने टेंट हाउस से चारपाई मंगाकर हालात को सम्भालने का प्रयास किया।

रात में कैदियों को सोने के लिये चारपाई दी गयी, लेकिन वह पानी में डूब गयी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर जेल में बंद 865 बंदियों को आजमगढ़ व अम्बेडकर नगर की जेलों में भेज दिया। सोमवार की शाम चार बजे तक यह कार्रवाई चली। इस काम में पुलिस के साथ ही जेल के अफसर व सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया था।

जेल पूरी तरह से खाली होने के बावजूद मंगलवार को जवानों व कर्मचारियों की चहलकदमी पानी के बीच होती रही। मुख्य गेट के सामने आधा दर्जन जवान पानी के बीच चारपाई पर बैठक कर गैर जगह भेजे जाने वाले कैदियों की सूची तैयार कर रहे थे। अंदर जेल अधीक्षक व जेलर कार्यायल के अंदर भी घुटने तक पानी जमा है।

अंदर कार्यालय व बैरकों में तो कमर तक पानी लगा हुआ है। खास बात यह है कि काई जमा होने से पानी के बीच से अंब दूर्गंध उठने लगी है। हालांकि जवानों व कर्मचारियों को इसके बीच फर्ज निभाना पड़ रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि आसपास के इलाकों का पानी निकलने के बाद कारागार का जल जमाव की समस्या से निजात मिल सकता है।

जेल के कैदी ही नहीं बल्कि जल जमाव से कारागार के अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान है। पानी जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेल, लिपकों व सुरक्षाकर्मियों के घरों के अंदर तक घुस गया है। बहुमंजीली इमारतों में प्रथम तल पर रहने वाले कर्मचारी अभी टिके हुए है, जबकि नीचले हिस्से में रहने वाले कर्मचारियों ने घर को खाली कर दिया है।

वहीँ जेल जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया की जेल में जल जमाव के बीच जरुरी कार्यो को निपटाया जा रहा है। कैदियों के गैर जगह भेजने के बाद भी जवान ड्यूटी कर रहे है। इस समस्या से आसपास के मुहल्लों से पानी निकल जाने के बाद ही निजात मिलने की उम्मीद है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago