एक दो दिन में शिक्षामित्रों को मिल जाएगा मानदेय: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

बलिया। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय सहित वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार राय से मिला।

बकाया भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि माह अप्रैल और मई के बकाया मानदेय के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया है कि एक-दो दिन के अंदर अप्रैल और मई महीने का मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में हर हाल में भेज दिया जाएगा।

साथ ही सातवें वेतन आयोग के बकाया एरियर के संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अमित कुमार राय ने कहा कि शिक्षामित्रों के एरियर से संबंधित सारी पत्रावली बनकर तैयार हो गई है।

जैसे ही ग्रांट उपलब्ध होगा खाते में उनका बकाया एरियर तुरंत भेज दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से सौ किलोमीटर की दूरी पर प्रतिदिन विद्यालय आने जाने वाले शिक्षामित्रों स्थानांतरण के संबंध में भी वार्ता की गई। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सचिव स्तर पर इस संबंध में कुछ समाधान निकाला जा रहा है।

जैसे ही दिशा निर्देश प्राप्त होगा शिक्षामित्रों की समस्याएं दूर करने का हर संभव प्रयास होगा। प्रतिनिधिमंडल में अजीत कुमार गिरी ज्ञान प्रकाश मिश्रा संजय गुप्ता नूर आलम अजय शक्ति यादव अजय कुमार धनंजय वर्मा रोहित सिंह आदि लोग रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago