बलिया में हरियाणा से तस्करी के जरिए बिहार जा रही 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब को बलिया पुलिस ने पकड़ा है । कंटेनर व डीसीएम में लदी शराब की पेटियों को बुधवार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा का गांव से बरामद किया गया। वहीँ तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही दो वाहन को भी जब्त किया गया है।
शराब की कीमत चालीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में गुरुवार को एएसपी उत्तरी विक्रांत वीर ने बताया कि ग्राम मोतिरा का सिवान गांव के समीप अवैध अंग्रेजी शराब आने की सूचना मिली थी।
स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की तो वहां खड़े एक कंटेनर व डीसीएम से 521 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि चार लोग भाग निकले।
पकड़े गए लोगों में बिहार के बक्सर नई बाजार निवासी इसराज, हरियाणा के जनपद नुहू थाना पिन्हुआ के फिरोजपुर निवासी सरफराज व शुब्बू पुत्र सिरदर ने पूछताछ में बताया कि 700 पेटी शराब हरियाणा से लेकर बिहार जा रहे थे।
रसड़ा से आगे बढ़ने पर शराब तस्कर एक पेट्रोल पंप के पास बाइक से पहुंचे और मोतिरा के सिवान ले आए, जहां स्कार्पियो व जाइलो गाड़ी से 179 पेटी शराब लेकर वे चले गए। फरार तस्करों के विरुद्ध कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…