बीजेपी नेता और उनके बेटे को लाकअप में बंद करने के आरोप में बलिया एसपी ने एसओ व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से भी शिकायत की थी।
बता दें कि दो जुलाई की शाम बलिया के तिखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल के पास बांसडीहरोड पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य राजीव मोहन चौधरी के पुत्र उत्कर्ष राय चौधरी गांव से बाइक द्वारा जिला मुख्यालय आ रहे थे।
तभी पुलिस ने रोक लिया और कागजात मांगे। उत्कर्ष ने कागजात की छायाप्रति दिखाई लेकिन एसओ द्वारा मूल कापी मांगी गई। युवक ने बताया कि मैं भाजपा के प्रांतीय परिषद के सदस्य का पुत्र हूं। बावजूद इसके एसओ ने युवक की एक न सुनी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने एसओ पर खुद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव से शिकायत की थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…